नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारे चैन,ल पर, भारत में लोगों को सोना काफी ज्यादा पसंद है भारत में महिलाओं को सोना और भी ज्यादा पसंद है महिलाएं अपने आभूषण के तौर पर सोने का उपयोग करती हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि दुनिया में सबसे ज्यादा सोना भारत के पास होगा लेकिन ऐसा नहीं है दुनिया में कई ऐसे देश हैं जो सोने के मामले में भारत से आगे हैं।

किसी भी देश के पास जितना ज्यादा सोना होगा उस देश की अर्थव्यवस्था उतनी ज्यादा मजबूत होगी सोना एक प्रकार का धातु है जो किसी भी देश की मुश्किल परिस्थिति में मदद कर सकता है। आज हम आप लोगों को दुनिया के 3 ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां सबसे ज्यादा सोने का भंडार है।

इन 3 देशों के पास है सबसे ज्यादा सोना-
3. इटली
Third party image reference
इटली दुनिया का तीसरा ऐसा देश है जिसके पास सबसे ज्यादा सोना है। इटली को एक दुनिया का अमीर देश माना जाता है इटली की अर्थव्यवस्था दुनिया कई देशों की तुलना में काफी मजबूत है। इटली एक विकसित देश माना जाता है। इटली यूरोप का एक अमीर देश माना जाता है जिसके पास लगभग 2,452 टन सोना है।

2. जर्मनी
जर्मनी दुनिया का दूसरा ऐसा देश है जिसके पास सबसे ज्यादा सोने का भंडार है। जर्मनी को भी दुनिया का एक विकसित और मजबूत अर्थव्यवस्था वाला देश माना जाता है। जर्मनी के लोगों का रहन सहन भी दुनिया के कई देशों की तुलना में काफी उच्च माना जाता है। जर्मनी के पास लगभग 3,381 टन सोना मौजूद है।

1. अमेरिका
Third party image reference
अमेरिका दुनिया का पहला ऐसा देश है जिसके पास सबसे ज्यादा सोने का भंडार है अमेरिका को दुनिया का सबसे शक्तिशाली, अमीर और विकसित देश माना जाता है। अमेरिका दुनिया का सबसे विकसित देश है जिसके पास काफी ज्यादा धन दौलत मौजूद है। अमेरिका का में लगभग सबसे ज्यादा करोड़पति लोग रहते हैं भले ही अमेरिका के लोग सोने के आभूषण पहनना पसंद नहीं करते हैं लेकिन अमेरिकी सरकार के पास काफी ज्यादा मात्रा में सोने का भंडार है। अमेरिका के पास लगभग 8,133 टन सोना है।

हमें उम्मीद है आप लोगों को हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद जरूर आई होगी ऐसे ही जानकारी के लिए पोस्ट को लाइक और शेयर करना ना भूले।