हमारे देश मे कई धर्मो के लोग रहते है। जिसके चलते हर जगह पर मंदिर मस्जिद चर्च व गुरूद्वारे मिल जाते है। इनमे से कई सारे मंदिर है जो अपने चमत्कारों की वजह से पूरी दुनिया मे फैमस है। आज आपको एक ऐसे ही मंदिर के बारे बता रहे है. जिसके बारे में जानकर आप सहम जाएगें।
Google

दोस्तों यह मंदिर किसी अन्य देश मे नहीं बल्कि हमारे देश मे हैं। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहां पर आज भी उलहा और उदल आकर माता की पूजा करते हैं। कहा जाता है कि जब इन दोनों की पूजा पूरी हो जाती है इसके बाद ही मंदिर के गेट खोले जाते हैं। जिस मंदिर की हम बात कर रहे है।

वह सतना जिले के मैहर तहसील स्थित त्रिकूट पर्वत पर है जिसे मैहर देवी का मंदिर कहा जाता है। बताया जाता है कि माता ने दोनों भाइयों को अमर होनें का आशिर्वाद् दिया था। जिसके बाद दोनों यहां पर पूजा करने आते हैं। इतना ही नहीं कई कहानियों के अनुसार अल्हा माता को माई कहकर बुलाता था।

जिसके बाद से माता यहीं पर विराजमान हो गई। और माता का नाम शारदा माई हो गया। चौंकाने वाली बात तो यह है कि इस मंदिर में रात को 2 बजे से लेकर 5 बजे तक कोई प्रवेश नहीं कर सकता है। यहां पर इस दौरान हर इंसान का प्रवेश वर्जित है।
Google image

इस मंदिर के बारे में लोगों की मान्य्ता है कि अगर इस दौरान किसी ने इसमे प्रवेश किया तो उसकी मौत हो जाती है। मामले की जानकरी देते हुए यहा के एक बुजुर्ग का कहना है कि यहा पर पहले भी कई सारे लोगों ने रूकने का प्रयास किया था. लेकिन सभी की मौत हो गई है। माता का मंदिर पहाड़ के ऊपर है। जिसके चलते यहा पर 1060 सीढिया चढ़कर जाना पड़ता है.